फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास और आसपास के इलाके में खुलेआम मेडिकल बायो वेस्ट फेंका जा रहा है। एक निजी अस्पताल के नजदीक खून से सनी ड्रिप्स और मेडिकल कचरे के ढेर साफ देखे जा सकते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात है कि इसी कचरे के नीचे सब्जियों और फलों के छिलकों की तलाश में पहुंचे गोवंश जख्मी हो गए। उनके सींग पर खून से सनी ड्रिप तक लटकी मिलीं। इलाके में गंदगी फैलने से बीमारियों के फैलने का खतरा है। जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं। सूत्रों का दावा है कि कई नामचीन संस्थान भी मेडिकल बायो वेस्ट निस्तारण के नाम पर बड़ा खेल कर रहे हैं। मामला थाना कादरी गेट क्षेत्र के आवास विकास और मसेनी इलाके का है। अब देखना है कि जिम्मेदार कार्रवाई कब करते हैं।
खुलेआम फेंका जा रहा मेडिकल बायो वेस्ट, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
