रायबरेली: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस पर तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदा, चार युवतियों की मौत

समृद्धि न्यूज। रायबरेली जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर जनौली के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे सात युवतियां व एक व्यक्ति पैदल जा रहा था, तभी तेज गति से आ रही एक बेकाबू कार ने उन्हें रौंद दिया। जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई है, पुलिस ने बताया कि यह हादसा जगतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव के पास तब हुआ, जब कोडर गांव के निवासी चुली गांव में आयोजित सामुदायिक भोज से लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक ये लोग एक्सप्रेसवे से होकर गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हिमांशी (23) और शालिनी (22) नाम की दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रश्मी (14) और आसमा (22) ने बाद में दम तोड़ दिया। वहीं इस हादसे में रिया पटेल (14), प्रिया पटेल (1२), साधना (9), मीना (22) और रेशमा (14) घायल हुई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद चालक कार छोडक़र मौके से फरार हो गया और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने सभी का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *