
लोहिया प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राघव दत्त मिश्रा को फर्रुखाबाद महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी में ब्राह्मणों को जोड़ते हुए पूर्व जिला सचिव राघवदत्त मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी है। राघवदत्त मिश्रा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसका मैं निर्वाह्न करूंगा और लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताऊंगा। राघवदत्त मिश्रा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोग पार्टी से जुड़ेंगे। लखनऊ से वापस आते समय जिला जेल चौराहे पर पार्टी के लोगों ने राघवदत्त मिश्रा का स्वागत किया। कचहरी गेट पर अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राघवदत्त मिश्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। राघवदत्त मिश्रा ने लोहिया प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्रतिमा के समक्ष भी सपाईयों ने स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
