राघवदत्त मिश्रा ने पुराने समाजवादियों से किया संवाद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा ने मनिहारी पहुंचकर पुराने समाजवादियों से मिलकर बूथ कमेटियों को बनवाने हेतु प्रेरित किया। पुराने समाजवादी मुख्तार अहमद टेनी के निवास पर पहुंचकर मंत्रणा की। पूर्व नगर अध्यक्ष चॉद मोहम्मद खां, अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिला महासचिव खुर्शीद अहमद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महागर अध्यक्ष रफी अहमद, के साथ बैठक कर पुराने लोगों को पार्टी से जोडऩे व नगर क्षेत्र की बूथ कमेटियां बनाने को लेकर राघवदत्त मिश्रा ने मंत्रणा की। साथ ही महानगर अध्यक्ष का लोगों ने स्वागत किया। राघवदत्त मिश्रा ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी के घर-घर जाकर पुराने कार्यकर्ताओं को जोडऩा है। जिसके तहत रविवार से उन्होंने इसकी शुरुआत की। इस मौके पर कई सपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *