फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक्स जोन प्रतियोगिता का आयोजन शक्ति सैनिक इंटर कालेज मौधा में दूसरे दिन शुभारम्भ प्रबंधक पीयूष कुमार, प्रधानाचार्य कणवेन्द्र सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया। प्रतियोगिता 100 मीटर रेस के साथ शुरु हुई। जिसमें प्रथम अमित कुमार, द्वितीय आदित्य कुमार, तृतीय स्थान पर अवनेश रहे। विजेता छात्रों को अर्चना राठौर व गजेन्द्र पाल सिंह राठौर द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। 30 माध्यमिक विद्यालयों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रबंधक, प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। जिला क्रीड़ा सचिव अतुल दास के नेतृत्व में प्रतियोगितायें सम्पन्न हुई। निर्णायक मण्डल में देवेन्द्र कुमार, केशव गंगवार, सतेन्द्र सिंह, रजनीश शिवा, राहुल यादव, अर्जुन प्रताप सिंह, अनुराग पटेल, शिवम मौर्य, अभिषेक अवस्थी, कुलदीप चौहान, सुब्रत शाक्य, नीता दुबे, मनीषा यादव आदि लोगों ने भूमिका निभाई। आयोजक मण्डल में दिग्विजय सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह सोमवंशी, राजेश सिंह राठौर, जितेन्द्र सिंह, जितेन्द्र पाल सिंह, आकाश कुशवाहा, अवनीश पाल, शैलेन्द्र यादव, संजय कुमार गौतम, मनोज कुमार गौतम, अवधेश, मनीष अग्निहोत्री आदि ने सहयोग किया। अंडर-14 सब जूनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में अंकित राठौर प्रथम, गौरीशंकर द्वितीय, अंकुर तृतीय रहे तथा मृदुल ने चौथा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ अंडर-14 में अंकित सिंह प्रथम, गौरी शंकर द्वितीय, अंकुर तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 हाई जम्प मलिहार प्रथम, सानू द्वितीय, केपी तृतीय रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में रागिनी प्रथम, कुंती द्वितीय, नेहा तृतीय व ज्योति चतुर्थ रही। अंडर-14 बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में रागिनी प्रथम, आरजू द्वितीय, लक्ष्मी तृतीय रही। अंडर-17 बालिका वर्ग हाई जम्प में आंचल प्रथम, दीपांशी द्वितीय, गोल्डी तृतीय रही। डिसक्स थ्रो अंडर-१४ में नवनीत प्रथम, मालिहार द्वितीय, ईशांत तृतीय रहे। अंडर-14 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अंशुल प्रथम, मृदुल द्वितीय, आलोक यादव तृतीय रहे। अंडर-14 लॉंग जम्प में अश्वनी प्रथम, बॉबी द्वितीय, दीपाकर व हर्ष तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ अंडर-14 वर्ग में अंकित प्रथम, गौरी शंकर द्वितीय, आयुष कुमार तृतीय, मृदुल चौथे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में रागिनी प्रथम, गोल्डी द्वितीय, गौरी पाल तृतीय रही। अंडर-17 बालिका वर्ग शॉटपुट में रैनिश राजपूत प्रथम, दिव्या द्वितीय, सुमित्रा देवी तृतीय रही। अंडर-17 बालिका वर्ग 1500 मीटर दौड़ में रागिनी प्रथम, दीपांशी द्वितीय, सुमित्रा तृतीय स्थान पर रही। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे व कोषाध्यक्ष शैलेश दुबे एवं महामंत्री नरेन्द्र सोलंकी, सुभाष चन्द्र शुक्ला ने पहुंचकर विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही प्रधानाचार्य ने भी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जनपदीय जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रागिनी, आंचल, अंकित बने विजेता
