राहुल गांधी का बड़ा बयान: देश के युवा, जेन-जी लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, मैं उनके साथ

समृद्धि न्यूज। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश के युवा, देश के स्टूडेंट्स और देश के जेन जी संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे, मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं. जय हिंद।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से कहा गया है कि देश के युवा, छात्र और जेन जी लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। राहुल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। राहुल गांधी के इस पोस्ट में जेन जी के इस्तेमाल पर सबसे अधिक चर्चा हो रही है। पड़ोसी देश नेपाल में जेन-जी आंदोलन के बाद इसी हफ्ते सत्ता परिवर्तन हुआ है। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज ही वोट चोरी के अपने दावे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरों और लोकतंत्र को बर्बाद करने वाले लोगों को बचाने का आरोप लगाया है।

Rahul Gandhi
@RahulGandhi
देश के Yuva देश के Students देश की Gen Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद!
Rahul Gandhi stands on a wooden stage wearing a white polo shirt and dark pants. Behind him, the Indian national flag is displayed on a pole. A large screen shows text reading "DEMOCRACY WILL NOT BE DELETED" against a blue sky background. A wooden table with microphones is visible in front of him.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *