पीएम की मां का अपमान करने पर राहुल गांधी का फूंका गया पुतला

 भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक के नेतृत्व में भोलेपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। बबिता पाठक ने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का अपमान किया और अभद्र टिप्पणी की। यह कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। जिससे पूरे प्रदेश में नारी शक्ति में आक्रोश है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार महिला मोर्चा की पूरी टीम ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा की पदाधिकारी मीरा सिंह, रश्मि दुबे, सुजाता सिंह, राजवती बाथम, रचना अवस्थी, किरन सिंह, अनु शुक्ला, हिना दुबे, सभासद अनिल तिवारी, शिवम दुबे, रितु यादव, गुंजन अग्निहोत्री, विकास गुप्ता, रितेश प्रजापति, गौरव सक्सेना, राजीव, छोटू दुबे, हर्षित, मोनू कठेरिया, अरविन्द शाक्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *