फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के कृषकों को गुणवतायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु जनपद की समस्त तहसीलों में कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कराते हुए छापे हेतु कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि सदर तहसील में उप कृषि निदेशक एवं अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, कायमगंज तहसील में जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता तथा अमृतपुर में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर एवं अपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा छापे की कार्यवाही की गयी। गुणवता परीक्षण हेतु बीजों के 21 नमूने ग्रहित किये गये है। परीक्षण परिणाम अधोमानक पाये जाने पर लाइसेंस समाप्ति के साथ ही विधिक कार्यवाही भी की जाएगी। छापे के दौरान दुकान बंद कर गायब होने एवं जांच के समय समुचित अभिलेख न दिखाने के कारण बीज विक्रेताओं का लाइसेंस निलम्बित किया गया एवं कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि तिवारी बीज भण्डार कायमगंज जांच के समय समुचित अभिलेख नहीं दिखाये गये, प्रेम चन्द्र एण्ड सन्स कम्पिल रोड कायमगंज जांच के समय समुचित अभिलेख नहीं दिखाये गये, जिस पर निलम्बित कर दिया गया। हैप्पी खाद एवं बीज भण्डार वाहिदपुर निरीक्षण के समय दुकान बंद करके गायब, शांति बीज भण्डार, बघार निरीक्षण के समय दुकान बंद करके गायब, माला बीज भण्डार अलीगंज रोड कायमगंज निरीक्षण के समय दुकान बंद करके गायब होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। छापे की कार्यवाही आगे जारी रहेगी। स्टॉक तथा बिक्री रजिस्टर जो जिला कृषि अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रमाणित कर विकेे्रताओं को दिया जाता है, सभी प्रतिष्ठानों पर रखना अनिवार्य है।
38 बीज दुकानों पर छापा, 2 निलम्बित एवं 3 को कारण बताओ नोटिस
