दीपावली के त्यौहार को लेकर छापामारी तेज, भरे गये नमूने

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आगामी पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज के दृष्टिगत एफ0एस0डी0ए0 द्वारा छापामार कार्यवाही कर जांच हेतु नमूने संग्रह किये गये।
जानकारी के अनुसार गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर खाद्य पदार्थ खोया, पनीर, दूध एवं दुग्ध पदार्थ से निर्मित मिठाईयां, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, रंगीन मीठे खिलौने व अन्य खाद्य पदार्थ आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 28.10.2024 को सहायक आयुक्त (खाद्य) अजीत कुमार के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, विनोद कुमार, डॉ0 शैलेन्द्र रावत एवं अरूण कुमार मिश्र द्वारा निम्न कार्यवाही सम्पादित की गयी। तलैयालेन फतेहगढ़ स्थित खाद्य प्रतिष्ठान मिष्ठान भण्डार से खाद्य पदार्थ मिल्क केक का एक नमूना संकलित किया गया। छोटीजेल चैराहा फतेहगढ़ स्थित खाद्य प्रतिष्ठान मिष्ठान भण्डार से खाद्य पदार्थ पनीर का एक नमूना संकलित किया गया। कानपुर रोड, कमालगंज, स्थित खाद्य प्रतिष्ठान मिष्ठान भण्डार से खाद्य पदार्थ मिल्क केक का एक नमूना संकलित किया गया। किराना बाजार स्थित खाद्य प्रतिष्ठान मिष्ठान भण्डार से खाद्य पदार्थ सोनपापड़ी का एक नमूना संकलित किया गया। रेलवे रोड, कमालगंज स्थित खाद्य प्रतिष्ठान किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ बेसन का एक नमूना संकलित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *