Headlines

15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को भी झमाझम बारिश हुई। मानसूनी बारिश से पहले ही पहाड़ों से लेकर पूर्वोत्तर बाढ़ और भूस्खलन से दुश्वारियां बढ़ी हैं। सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिली हुई है, दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है, रविवार को जहां दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था, वहीं आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 19 जुलाई तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

14 और 15 जुलाई को पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 14 से 19 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है।
14 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानो, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। 14 और 16 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, सौराष्ट्र और कच्छ, गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *