यूपी में बारिश का अलर्ट!

समृद्धि न्यूज। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आएगी। यूपीवालों के लिए मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कोहरे और कोरल्ड डे की मार झेल रहे लोगों को अब बारिश का भी प्रकोप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज यानी 22 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश के कारण यूपी के अलग-अलग शहरों में अगले 48 घंटों बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। यूपी के कई जिलों में आज सुबह से ही काले बादल छाए रहेंगे और बारिश शुरू हो जाएगी। अगले 36 घंटों तक बूंदाबांदी जारी रहेगी। हल्की बारिश कई जगहों पर हो सकती है। इसके बाद अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। फिर कुछ दिनों बाद तापमान में दोबारा बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। पूर्वी और मध्य यूपी में बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिसकी वजह से आज मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल,बरेली और उसके आस पास के इलाकों में बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *