दिल्ली में झमाझम हुई बारिश, यूपी के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, अन्य राज्यों में भी होगी बारिश

समृद्धि न्यूज। दिल्ली में लगातार बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को सुबह से ही दिल्ली में बारिश हो रही है और मौसम में ठंडक बनी हुई है। वहीं यूपी में बारिश और बाढ़ का कहर बरकरार है। मौसम विभाग ने यूपी के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली की सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई और मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे गर्मी से तो राहत मिली हुई है, लेकिन जगह-जगह सडक़ें जलमग्न हो गई हैं। दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सडक़ों पर पानी भरने की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है और लंबा जाम लग रहा है, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मौसम विभाग की ओर से आगे भी दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिन और दिल्ली में बारिश की संभावना है। 14 अगस्त को दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

जिसमें गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर व आसपास इलाके शामिल है।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

अगले 3 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 14 और 15 अगस्त को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। 13 से 17 अगस्त के दौरान कर्नाटक, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होने की संभावना है।
अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। 12 और 13 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
12 और 14 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 12 से 17 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा में बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *