बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं के साथ पड़ सकते हैं ओले

पहाड़ी राज्यों के साथ साथ मैदानी राज्यों के तापमान में भी लगातार बदलाव हो रहा है. कई दिनों से धूप निकलने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है. उत्तर भारत के कई इलाकों में आज सुबह हुई बारिश के बाद एक बार फिर ठंड वापस लौट आई है. मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) एक्टिव होने की वजह से कई जगहों पर 20 फरवरी को बारिश होगी. विभाग के अनुसार 48 घंटो में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में तीन-चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है.

नई दिल्लीः देश के 14 राज्यों में अगले तीन दिनों के दौरान झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। दिल्ली में तो आज बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, तेज हवाएं भी चलने की पूरी संभावना है।

इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही कई जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। 20, 22 और 23 फरवरी को बिहार और गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी, बिजली के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है।

यहां पर चलेंगी तेज हवाएं

इसके अलावा झारखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी और बिजली के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 20 तारीख को उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश को लेकर येलो अलर्ट

राजस्थान में पिछले एक दो दिन से मौसम में अचानक से बदलाव आया है. राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदले इस मौसम का प्रभाव आज और कल भी देखने को मिलेगा. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी भी चल सकती है. इसके अलावा 21 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा. विभाग ने अलवर, भरतपुर, झुंझुनू, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर और श्री गंगानगर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

पहाड़ी राज्यों में पारा लुढ़का

उत्तराखंड में 20 और 21 फरवरी को मौसम बदला नजर आएगा. इस दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है. विभाग के मुताबिक राज्य में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर में अगले 48 घंटों के दौरान यानी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है. इसके अलावा कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान, मध्य प्रदेश, ओडिशा में कई स्थानों पर 1-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है.

7 दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी हिस्सों में 23 फरवरी, झारखंड में 20, 22 और 23 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, ओडिशा में 23 फरवरी तक बारिश की संभावना है. वहीं अरुणाचल प्रदेश में 25 फरवरी और असम, मेघालय नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम और दार्जिलिंग में अगले 7 दिनों तक बारिश की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *