नाली का निर्माण न होने से सहकारी सेवा पूर्ति भंडार में घुस रहा बरसात का पानी

सचिव ने भवन को क्षति व खाद्यान्न खराब होने की जतायी आशंका
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अधूरी नाली बनी होने से बरसात का पानी सहकारी सेवा पूर्ति भंडार में घुसने से खाद्यान्न खराब होने व भवन को क्षति पहुंचने की आशंका के मद्देनजर सचिव ने ईओ को पत्र लिखा है।
जानकारी के अनुसार सहकारी सेवा पूर्ति भंडार शमशाबाद के सचिव ने अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत शमशाबाद को पत्र देकर कहा है कि उक्त संस्था के नजदीक वर्षा ऋतु का बहने वाला पानी जो नाली तथा निकास के अभाव में संस्था के अंदर भर जाता। जिससे संस्था के अंदर भंडारित खाद्यान्न भी खराब हो जाता है। साथ ही संस्था के भवन को भी नुकसान होने का डर है। शिकायती पत्र के अनुसार इस संबंध में कई बार नगर पंचायत शमसाबाद बाद को अवगत कराया गया, लेकिन अफसोस है कि आज तक ध्यान नहीं दिया गया। परिणामस्वरुप बरसात के मौसम में जलभराव के चलते भवन के क्षतिग्रस्त होने की संभावनाएं हैं। वहीं अंदर रखा गया खाद्यान्न खराब होने की आशंकाएं हैं। शिकायती पत्र के अनुसार पानी के निकास के लिए नाली है मगर आगे बंद है। निकास न होने के कारण सडक़ों से बहने वाला वर्षा ऋतु का पानी भवन में भर रहा है। सहकारी संस्था के सचिव ने एक बार फिर नगर पंचायत शमशाबाद के अधिशाषी अधिकारी को पत्र भेजकर साफ.-सफाई के साथ-साथ अधूरी नाली का निर्माण कार्य कराकर पानी के निकास की व्यवस्था कराये जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *