फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्य पिछड़ा वर्ग मुस्लिम मसऊदी बिरादरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक भाजपा नेता हाफिज पुत्तन मियां मसऊदी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों से कास्ट लिस्ट में डफाली शब्द को हटाकर मसऊदी अंकित कराने की मांग की। उन्होंने भेजे गये पत्र में कहा कि कास्ट नम्बर में २१ नम्बर पर डफाली शब्द अंकित किया गया है, जबकि उसके स्थान पर मसऊदी किया जाना अति आवश्यक है, ताकि मुस्लिम समाज का यह वर्ग सम्मान सहित जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि जनहित में मसऊदी बिरादरी के हित में यह परिवर्तन किया जाये। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें मसऊदी बिरादरी के लिए ऐसी योजना बनाये कि जिसका सीधा लाभ अन्य मुस्लिम पिछड़ा मसऊदी बिरादरी को मिले।
डफाली के स्थान मसऊदी शब्द लगाने की उठायी मांग
