फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उप सचिव ने मिर्जापुर में तैनात तत्कालीन खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा को फर्रुखाबाद का उपायुक्त स्वत: रोजगार के पद पर भेजा है।
उप सचिव चन्द्रिका प्रसाद ने जानकारी देेते हुए बताया कि राजीव कुमार शर्मा तत्कालीन खंड विकास अधिकारी, मिर्जापुर सम्प्रति नवपदोन्नत को उनकी पदोन्नति के फलस्वरुप उपायुक्त (स्वत: रोजगार) के पद पर नियुक्त किया गया है। सम्बन्धित अधिकारी के कार्यमुक्त होने के पश्चात उनके पूर्व तैनाती स्थल से वेतन आहरित नहींं किया जायेगा। नवीन पद का कार्यभार ग्रहण न करने की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारी को शासकीय सेवा से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मानते हुए अवैतनिक अवकाश पर माना जायेगा तथा सेवा में अवरोध एवं विभागीय कार्यवाही किये जाने पर भी विचार किया जायेगा। सम्बन्धित अधिकारी अपनी नवीन तैनाती के पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर तत्संबंधी कार्यभार-प्रमाणक शासन एवं आयुक्त, ग्राम्य विकास लखनऊ को उपलब्ध कराया जायेगा।
राजीव कुमार शर्मा होंगे फर्रुखाबाद के उपायुक्त स्वत: रोजगार
