फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फिट इंडिया टीचर्स क्रिकेट प्रीमियर लीग के तहत राजेपुर एवेंजर्स बनाम राजेपुर रॉयल्स के बीच में मैच खेला गया। जिसमें राजेपुर एवेंजर्स टीम के कप्तान विवेक यादव ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और राजेपुर रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। राजेपुर रायल्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। ओपनर बल्लेबाज सस्ते में आउट होकर पवेलियन चले गए। बल्लेबाजी करने उतरे वागीश विक्रम ने 36 गेंदों में 41 रन की पारी खेली और राजेपुर एवेंजर्स की तरफ से गेंदबाजी में आनद कुमार ने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए और राजेपुर रायल्स ने 16 ओवर में 07 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। राजेपुर एवेंजर्स टीम को 142 रन का लक्ष्य दिया, जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे राजेपुर एवेंजर्स के बल्लेबाज विवेक यादव ने 26 गेंदों में 56 रन बनाए और विकास सोलंकी ने 13 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में राजेपुर रॉयल्स की तरफ से गेंदबाजी में शिवम अवस्थी ने 4 ओवर में 35 रन देकर 02 विकेट लिए राजेपुर एवेंजर्स ने 11.4 ओवर में 03 विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार आनन्द कुमार को दिया गया।

वहीं दूसरा मैच शमसाबाद सुपर स्टार बनाम शमसाबाद सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। शमशाबाद सुपर किंग्स के कप्तान अजीत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और शमसाबाद सुपरस्टार को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। शमसाबाद सुपरस्टार की शुरुआत बहुत ही शानदार हुई। शमसाबाद सुपरस्टार के बल्लेबाज योगेश राणा ने 55 गेंदों में 149 रन की पारी खेली और गुरमीत सिंह ने 08 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। जिससे टीम का स्कोर 16 ओवर में 04 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए और शमसाबाद सुपरकिंग्स की तरफ से गेंदबाजी में सूर्यकान्त ने 4 ओवर में 30 रन देकर 02 विकेट लिए शमसाबाद सुपरस्टार ने 242 रन बनाने का लक्ष्य दिया। शमसाबाद सुपरकिंग्स की शुरूआत अच्छी नहीं हुई। ओपनर बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। बल्लेबाज सूर्यकान्त ने 37 गेंदों में 33 रन बनाए और गौरव यादव ने 15 गेंदों में 27 रन बनाए और शमसाबाद सुपरकिंग्स की टीम 16 ओवर में 09 विकेट खोकर 108 रन बनाए। शमसाबाद सुपरस्टार के गेंदबाज गुरमीत सिंह ने 4 ओवर में 27 रन देकर 04 विकेट लिए और शमसाबाद सुपरस्टार ने 133 रन से मैच जीत लिया। मैच का मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार योगेश राणा को दिया गया। मैच के दौरान कमेठी के सदस्य विमलेश कुमार (जिला क्रिकेट प्रभारी पिजहूं), गुरमीत सिंह, शिवम, विपिन त्रिवेदी, सुमित, रविखरे, सचिन यादव, विकाश सोलंकी, राजू कनौजिया, योगेश राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
