सुजाता सिंह जिला मंत्री व पुन्नी शुक्ला नगर अध्यक्ष बने
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने जनपद आगमन पर संगठन का विस्तार किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, चेयरमैन सर्वेश अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष प्रीती तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष का उत्तरी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए उद्योग व्यापार मण्डल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महिला जिलाध्यक्ष सुजाता सिंह को संगठन में शामिल किया और फूल माला से स्वागत किया। उनके साथ बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि मण्डल में शामिल हुए। ज्ञानेश मिश्रा ने राजीव अग्रवाल को भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया है। साथ ही पुन्नी शुक्ला को नगर अध्यक्ष, सुजाता सिंह को जिला महामंत्री महिला, निर्मला राजपूत को नगर मंत्री महिला, कारण पटेल को नगर कोषाध्यक्ष की नवीन जिम्मेदारी सौंपी।
उन्होंने जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता को निर्देशित किया कि संगठन का जनपद में विस्तार करें और कमेटी बनाकर सौंपे। प्रदेश अध्यक्ष ने राजीव अग्रवाल को माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें प्रदेश मंत्री मनोनित किया। इस मौके पर चेयरमैन सर्वेश अग्रवाल, पुन्नी शुक्ला, सभासद अतुल शंकर दुबे, शिवाशीष तिवारी, सुजाता सिंह, मुकेश गुप्ता, जितेन्द्र अग्रवाल, प्रीती तिवारी, प्रीती गुप्ता, आनंद मोहन वर्मा, राजीव अग्रवाल, करण पटेल, डालचन्द्र कठेरिया, अरुण गुप्ता, नीरज गुप्ता, संतोष गुप्ता, सिराज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
राजीव अग्रवाल कंछल गुट छोड़ प्रतिनिधि मण्डल के बने प्रदेश मंत्री
