राजीव पाठक ने होने वाली किसान महापंचायत का किया समर्थन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 26 फरवरी को होने जा रही विशाल किसान महापंचायत के लिए जनपद के प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग व समर्थन लिया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बब्लू व नरेन्द्र सोमवंशी व अवधेश सोमवंशी द्वारा शहर के विभिन्न लोगों से जन सम्पर्क कर समर्थन लिया जा रहा है। समाजसेवी चिकित्सक, राजनैतिक के अलावा अन्य संस्थाओं के लोगों से महापंचायत के लिए समर्थन मिल रहा है।

फतेहगढ़ स्थित समाजसेवी डा0 राजीव पाठक से किसान यूनियन का प्रतिनिधि मंडल मिला और 26 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत के लिए डा0 राजीव पाठक से समर्थन मांगा। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि किसान अन्नदाता है, उनकी समस्या हर व्यक्ति की समस्या है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए होने वाली किसान महापंचायत को उन्होंने अपना समर्थन दिया और आश्वासन दिलाया कि पूर्ण सहयोग किया जायेगा। शहर में बड़ी संख्या में लोगों से समर्थन मिल रहा है। २६ फरवरी को गंगापार क्षेत्र के राजेपुर के पास मैदान में किसान पंचायत आंदोलन होगा। जिसे सफल बनाने के लिए रुपरेखा बनायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *