खेलकूद प्रतियोगिता में राजकमल, संध्या व सत्यम रहे अब्बल

डा0 शालिनी सिंह ने खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डीएन कॉलेज फतेहगढ़ में में चल रहे त्रि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता उड़ान के द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्या डॉ0 शालिनी सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ0 डी0वी0 सिंह व डॉ0 सर्वेश कुमार, प्राचार्य प्रो0 डॉ0 मनोज गर्ग ने मां वाणी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्राचार्य प्रो0 डा0 मनोज गर्ग ने अतिथियों का परिचय कराया। संचालन वाणिज्य प्रवक्ता डा0 एचएसएन गुप्ता व विनय कुमार बाथम ने किया। प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ0 राम नरेश सिंह एवं पूर्व प्रभारी एच0एस0एन0 गुप्ता ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि डा0 शालिनी सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से शारीरिक व मानसिक विकास होता है और बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा का निखार होता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं अतिथिगण पूर्व प्राचार्य डॉ0 आर0के0 गुप्ता, डॉ0 मुकेश सिंह राठौर, डॉ0 विनीता वर्मा, डॉ0 आलोक कुमार सिंह, डॉ0 सत्येन्द्र कुमार, डॉ0 अजहर जुनैद आलम, डॉ0 मो0 अमीन, डॉ0 अशोक कुमार शर्मा, सरस पाठक, वीरभान सिंह, प्रियान्शु सिन्हा, अनामिका मिश्रा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी रामभान सिंह सेंगर, विनोद कुमार, योगेन्द्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। ५ हजार मीटर छात्र वर्ग दौड़ में राजकमल प्रथम, नारायण वर्मा द्वितीय, शिवा बाथम तृतीय रहे। ५ हजार मीटर छात्रा वर्ग दौड़ में संध्या कठेरिया प्रथम, अंशिका पाल द्वितीय, रुचि तृतीय रही। हैमर थ्रो छात्र वर्ग में सत्यम सिंह प्रथम, साहिल यादव द्वितीय, मुकुल कुमार तृतीय रहे। ऊंची कूद छात्र वर्ग में सत्यम सिंह प्रथम, सत्यांश यादव द्वितीय, प्रियांश सिंह तृतीय रहे। ऊंची कूद छात्रा वर्ग में शिवानी वर्मा प्रथम, संध्या कठेरिया द्वितीय, गायत्री शाक्य तृतीय रही। स्लो साइकिल रेस में सत्यांश यादव प्रथम, मुकुल कुमार द्वितीय, शिवम यादव तृतीय रहे। स्लो साइकिल रेस छात्रा वर्ग में चाहत प्रथम, रुचि द्वितीय, अनन्या तृतीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *