पिंटू राठौर बने महामंत्री, नव निर्वाचि पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। नवीन मंडी समिति अनाज खंड कायमगंज में काफी समय से पद रिक्त चल रहे थे। रविवार को रिक्त पदों को भरा गया। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष ब्रजकिशोर दुबे को जिला कमेटी में मंत्री नियुक्त किया गया एवं राजनेश यादव को अध्यक्ष तथा पिंटू राठौर को महामंत्री चुना गया। उनसे यह अपेक्षा की गई कि वह सबका साथ लेकर चलेंगे तथा मंडी की समस्याओं को उचित मंच पर उठाएंगे और सभी व्यापारी समस्याओं के संबंध में उनका सहयोग प्रदान करेंगे। नव निर्वाचित अध्यक्ष रजनेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे और जो भी मंडी की समस्याएं हैं उनको अवगत कराएं, जैसे शीतल जल की व्यवस्था, मंडी में साफ -सफाई, विद्युत व्यवस्था हम उनका आप सबके सहयोग से समाधान कराने का पूरा प्रयास करेंगे। जिसमें आप सबका सहयोग अति आवश्यक है। इस मौके पर जिला महामंत्री सत्यनारायण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश बाथम, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, युवा तहसील महामंत्री प्रवीण यादव, आलोक गुप्ता, अनिल शाक्य, बालक राम यादव, गौरव गुप्ता, पवन राठौड़, कैलाश राठौड़, सनी शाक्य सहित सभी अनाज व्यापारी उपस्थित थे।
नवीन मंडी समिति अनाज खंड के रजनेश यादव बने अध्यक्ष
