
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक सम्पन्न हुई। प्रधानाचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि सत्र 2023-24 अप्रैल से प्रारम्भ हो चुका है। शिक्षिकायें टाइम टेबिल से शिक्षण कार्य कर रही हैं। विद्यालय में खेलकूद, स्काउट गाइड, विज्ञान संगोष्ठी, ईको क्लब, संचारी रोग, भूजल संरक्षण, सड़क जागरुकता आदि कई जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत गतिविधियां संचालित कराकर प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर तक स्थान बनाया है। विद्यालय में छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति योग्यता परीक्षा, यशस्वी छात्रवृत्ति परीक्षा तथा अन्य परीक्षाओं में छात्रायें सफल हो रही हैं। शिक्षक-अभिभावक संघ कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें रजनी को अध्यक्ष, रीना को उपाध्यक्ष, जितेंद्र बाजपेयी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सदस्य सविता वाष्र्णेय को मनोनीत किया गया। प्रबंधक सुनील अग्रवाल ने विद्यालय में होने वाले कार्यों की रुपरेखा बतायी। संचालन इंद्रा राठौर ने किया। संचालित कार्यक्रमों में सभी की अग्रणी भूमिका की सराहना की गयी। इस दौरान दर्शना शुक्ला, पूनम शुक्ला, पारुल जैन, समीक्षा अग्निहोत्री, कुसुमलता ने विचार रखे। इस मौके पर दर्शना आर्या, राधा दीक्षित, अर्चना कपूर, जया सिंह, पवित्रा राठौर, सुनीता पाण्डेय, अनीता सिंह, अंजना दीक्षित, अंजलि यादव, अर्चना देवी, मंजू सिंह, पारुल मिश्रा, स्मृति अग्निहोत्री, नेहा सक्सेना, जया अवस्थी, कुसुमलता, स्वाती द्विवेदी आदि शिक्षिकायें मौजूद रहीं।
