बाढ़ पीडि़तों के बीच पहुंची रजनी तिवारी, दिया मदद का भरोसा

शाहाबाद/हरदोई, समृद्धि न्यूज। रविवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालागाढ़ा पहुंचीं। जहां पर शनिवार को घास लेने गए युवक सुनील कुमार पुत्र रामचंद्र कश्यप की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। रजनी तिवारी ने मृतक के घर पहुंचकर उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। तथा बाढ प्रभावित क्षेत्र मे जाकर स्थिति का अवलोकन किया। साथ में मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी, तहसीलदार सन्ध्या यादव को राहत संबधी आवश्यक निर्देश दिये। राज्यमंत्री के साथ जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, डा0 रामकुमार राजपूत, ग्राम प्रधान विकास राजपूत, प्रधान नानकचंद व क्षेत्रीय जनता मौके पर उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *