राजपूत रेजिमेंट सेंटर ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली तिरंगा यात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजपूत रेजिमेंट सेंटर फतेहगढ़ ने 12 अगस्त 2025 को तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य फतेहगढ़ कैंटोनमेंट के लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उनके दिलों में सेना के वीर सपूतों के प्रति भावनात्मक लगाव के साथ देशभक्ति की भावना जगाना था। तिरंगा यात्रा का आयोजन करियप्पा मैदान में किया गया। इस दौरान आर.आर.सी. के सैन्य कर्मियों, अग्निवीरों, पूर्व सैनिकों, केन्द्रीय विद्यालय फतेहगढ़, कन्या पाठशाला फतेहगढ़, डीएन डिग्री कॉलेज कॉलेजए फतेहगढ़ के बच्चों ने और 12 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेटों सहित कुल 1500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर माईकल डिसूजा, कमांडेंट युद्ध सेवा मेडल ने ऐतिहासिक करियप्पा मैदान से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा को तीन भागों में रवाना किया गया। सबसे पहले बाईक, साईकल रैली, उसके बाद तिरंगा रन और अंत में पैदल मार्च। इस दौरान सेना के जवानों ने रास्ते में स्थानीय लोगों से भी संपर्क किया और उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से अवगत कराया तथा सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया। सैनिक परिवारों और स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा यात्रा के दौरान अपने-घरों से निकलकर भारत माता की जयघोष करते हुए सैन्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाया। करियप्पा ग्राउंड में 10 किलोमीटर की शानदार तिरंगा यात्रा के सफल समापन के बाद राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ने सभी तिरंगा यात्रा यात्रियों को बधाई दी और उनसे राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया। ब्रिगेडियर माईकल डिसूजा युद्ध सेवा मेडलए कमांडेंटए राजपूत रेजिमेंटल सेंटर ने पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेटों के साथ जलपान किया और हर घर तिरंगा अभियान पर बातचीत भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *