बाढ़ को रोकने के लिए गंगा में बांध बनवाया जाये: राजवीर सिंह जादौन

सांसद, विधायक सब भाजपा के है फिर भी आलू किसानों के लिए कोई उद्योग नहीं
फर्रुखाबाद/अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने और प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने जनपद में आकर के संजीव कटियार की पेट्रोल पंप मेसर्स राधा रानी फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। साथ ही बाढ़ प्रभावित ग्रामों तिसराम की मड़ैया, आशा की मड़ैया, चैनगंज, चित्रकूट, जमापूर आदि ग्रामों का दौरा किया पत्रकार वार्ता में राजवीर जादौन ने कहा कि फर्रुखाबाद में बाढ़ से गंगापार का क्षेत्र पूरी तरह से तहस नहस है। बाढ़ की बेबी इसका भिभिष्का को देखते हुए सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए। इस बाढ़ को देखकर बहुत ही द्रवित हूं, मेरा जनपद के अधिकारियों से आवाह्न है कि बाढ़ को रोकने के लिए गंगा के किनारे बांध का निर्माण अति आवश्यक है। यदि बांध का निर्माण नहीं होगा तो हम प्रशासन से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद आलू आधारित क्षेत्र है। यहां पर सांसद और विधायकों को मिलकर के प्रशासन के माध्यम से किसानों की आलू की समस्याओं को देखते हुए आलू आधारित उद्योग लगवाने चाहिए। उन्होंने आवास एवं विकास परिषद द्वारा गलत तरीके से अधिग्रहण की गई भूमि के किसान एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व0 रामचंद्र कटियार के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी लड़ाई हम लड़ेंगे। इसके बाद बाहिदपुर में गलत तरीके से बन रहे टोल प्लाजा पर जाकर के पीडि़त किसानों से भी मुलाकात की। जनपद के किसानों ने उन्हें भेट में आलू दिये। इस अवसर पर कन्नौज व मैनपुरी के जिलाध्यक्ष व कानपुर मण्डल अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, प्रभाकांत मिश्रा, अजय कटिया, विजय कटियार, अभय यादव, कृष्ण गोपाल मिश्रा, पुजारी कटियार, अनीस सिंह सोनू, अभिषेक कटियार, सुधीर कटियार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *