हलिया (मिर्ज़ापुर):क्षेत्र के हथेड़ा गांव स्थित शिव मैरिज लान में दस अगस्त को समय 11 बजे गिरिजापुर सेवा समिति व धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के संयुक्त मार्गदर्शन में दस अगस्त को कृषि के माध्यम से भारत का परिवर्तन विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया है कार्यशाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजयसभा सांसद राष्ट्रीय महासचिव कार्यालय प्रभारी भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली व विशिष्ट अतिथि एलजी अग्रवाल अध्यक्ष धानुका एग्रीटेक लिमिटेड व विधायक मड़ीहान रमाशंकर पटेल व जिला सहकारी अध्यक्ष जगदीश पटेल रहेंगे कार्यशाला में हलिया विकास खंड के 79 ग्राम पंचायतों से कुल एक हजार अन्नदाता प्रतिभाग करेंगे कृषि के लिए उपयोगी तकनीकी आदि के विषय में कृषि वैज्ञानिक द्वारा विषय भारत का परिवर्तन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है कार्यशाला में जिले स्तर के अधिकारी भी प्रतिभाग किया जायेगा इसकी जानकारी गिरिजापुर समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ़ सुधीर सिंह ने दिया है
गिरिजापूर सेवा समिति व धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के संयुक्त मार्ग दर्शन में कृषि के विषयक कार्यशाला में शामिल होंगे राजयसभा सांसद
