ग्राम पुठरी में वृक्षारोपण कर सभा को किया सम्बोधित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को प्रदेश सरकार के सबसे बड़े वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जनपद में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधे रोपे गये। मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री व सीतापुर से सदर विधायक राकेश राठौर गुरु ने पुठरी पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया और पौधे रोंपे।
नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में पौधा रोपण का सबसे बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 37 करोड़ पौधों को रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में भी 62000 पौधे रोपित किया जा रहे हैं। जनपद में अलग-अलग स्थान पर आयोजित हो रहा है। जो लक्ष्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रखा है उस लक्ष्य को पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। मानव के जीवन में वृक्ष का बहुत महत्व है, अत्यधिक पेड़ काटने से ऑक्सीजन की दिक्कत होने लगी है। कोरोना जैसी महामारी में ऑक्सीजन की महत्वता दिखाई दी। केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार की सूझबूझ से ऐसे अभियान को हर वर्ष चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पौधारोपित हो सके। समाज में संकल्पित होकर इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी की आवश्यकता है, ताकि यह अभियान बृहद रूप से पूरे जनपद के साथ ही पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके और आगामी भविष्य में मानव जीवन पर पढऩे वाली विपत्तियों का सामना भी किया जा सके। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा मानव जीवन में वृक्ष का बहुत महत्व है, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्यावरण संतुलन अति आवश्यक है। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा वृक्षारोपण अभियान प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे प्रदेश की जनता की स्वास्थ्य कल्याण के लिए चलाया जा रहा है। वर्तमान समय में ऐसे अभियानों की आवश्यकता आन पड़ी है, क्योंकि बिगड़ते हुए पर्यावरण संतुलन को पुनर्जीवित करने के लिए इस अभियान से सभी को जुडऩा होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, डीएस राठौर, शिवांग रस्तोगी, आयुष सिंह राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
मानव के जीवन में वृक्ष का बहुत महत्व है: राकेश राठौर
