महापंचायत में बोले राकेश टिकैत सक्रिल रेट पर दिया जाये मुआवजा

महापंचायत में किसानों ने रखी अपनी-अपनी समस्यायें
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा महापंचायत का आयोजन हथियापुर में सम्पन्न हुआ। किसान नेता व प्रवक्ता राकेश टिकैत ने महापंचायत को संबोधित किया। किसान नेताओं ने राकेश टिकैत का बघार पर फूल मालाओं से स्वागत किया और काफिले के साथ हथियापुर पहुंचे। जहां उन्होंने किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिलाधिकारी किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें। लिंक एक्सप्रेस-वे में जो किसानों की जमीन ली जा रही है, गांव-गांव सक्रिल रेट अलग है। उन उपजाऊ जमीन का सक्रिल रेट से अधिक है। जबकि सक्रिल जमीन का रेट कम आंका गया है। हाथीपुर का सक्रिल रेट 1 करोड़ 30 लाख प्रति हे0 है। जबकि अदिउली का सक्रिल रेट केवल २१ लाख प्रति हे0 है। इसी प्रकार आवाज पर का सक्रिल रेट 1  करोड़ 30 लाख व गुतासी का सक्रिल रेट २१ लाख है। उसके बावजूद भी सक्रिल रेट में असमानता है। जिस कारण किसान जमीन नहीं देना चाहता है। रेट एक समान दिया जाये। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चढऩे व उतरने का रोड समांतर प्रस्तावित चौड़ाई 120 मीटर में है, जिसे बनवाया जाये आदि मांगो को लेकर महापंचायत हुई। वहीं जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर सीओ सिटी के साथ बड़ी संख्या में फोर्सबल मौजूद रहा।इस मौके पर रवि प्रताप सिंह, राजवीर सिंह जादौन, समीम सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष अजय कटियार, जिला महामंत्री अभय यादव, अरविन्द शाक्य, छविनाथ शाक्य, सुबोध यादव, बृजेश गंगवार, अरविन्द गंगवार, लक्ष्मीनाराण, अशोक यादव, कृष्ण गोपाल मिश्रा, शिवराम शाक्य, सुशील दीक्षित, राजेश यादव, विमलेश शाक्य, राजीव, अनीश सिंह, अजीत, पवन जोशी, रामप्रकाश पाल, संजय यादव, विजय सिंह, प्रदीप यादव, सतीश कठेरिया, अंकेश गंगवार, सुग्रीव पाल, राजेश गंगवार आदि बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *