फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डीएसवीडी पब्लिक स्कूल पंचालघाट में राखी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बेटियों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी। विद्यालय में राखी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी और वचन लिया कि हर सुख दुख में एक दूसरे के साथी बनेगें। चाहे वह विद्यालय की बहन या परिवार की सबकी मदद करने का संकल्प दिलाया गया। बेटी नित्या, अंजली, अदिति, सलोनी, मुस्कान, दिव्या, प्राची, जानवी, नेहा, अभिलाषा, आंशी ने भाई हिमांशु, आशीष, हिमांशू, विशाल, आर्यन, शुभम, राजाबाबू, निहाल तथा समस्त बच्चों को राखी बांधी गई। एमडी व प्रधानाचार्य विभोर सोमवंशी व समस्त अध्यापक निर्भय मिश्रा, अभिनव पाल, सुरजीत, ज्ञानप्रकाश, अध्यापिका आकृति मिश्रा, कीर्ति त्रिवेदी, सोनाली, अंशिका पांडेय, रूबी आदि की देखरेख में राखी उत्सव मनाया गया।
डीएसबीडी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राखी उत्सव
