भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता राखी का त्यौहार-बहन बीके सुमन

 ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रक्षाबंधन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जय नारायण वर्मा रोड के ऑडिटोरियम में रविवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की सामाजिक शिक्षा जगत और प्रशासनिक हस्तियों ने भाग लिया। विधायक कुलदीप गंगवार, जिला जज की पत्नी सुमन लता, डॉ0 मुकेश सिंह राठौर, उप जिलाधिकारी अमृतपुर संजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह, आरआरसी सेंटर के मेजर हर्षवर्धन ने भाग लिया और अपने विचार रखे। सुमन लता ने संस्था के कार्यों को सराहा और कहा कि यहां पर आकर मनुष्य को असली शांती मिलती है। इसलिए सभी को इस संस्था से जुडऩा चाहिए। पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने कहा ब्रह्माकुमारी संस्था एक ऐसी संस्था है जो विश्व को परिवर्तन करने में लगे हुई है और सारे देश में मेडिटेशन करवा कर जीवन में सुख और शांति कैसे आए, उसके लिए बहुत प्रयास कर रही है। मेजर हर्षवर्धन ने कहा यहां आकर बहुत ही सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति व शांति मिलती है। डॉ0 मुकेश सिंह राठौड़ ने कहा आज समाज व परिवार में कड़वाहट आ गई। उसको ठीक करने का एक ही मंत्र है ओम शांति। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह ने कहा भाई को वीर पुरुष बनने के लिए योगी और तपस्पी बहनों के द्वारा राखी बंधवाने की आवश्यकता है। हमारे देश को वीर पुरुषों की आवश्यकता है जो समाज में फैली कुरीतियों से लड़ सके तथा समाज को अच्छा रूप दे सके। प्रभारी बहन बीके सुमन बहन ने बताया राखी पर्व खुशी देने वाला है। आज के परिवेश में व्यक्ति व्यर्थ की बातों में उलझा रहता है और उनके भूलता नहीं है। उन्हीं को याद कर दुखी होता रहता है। ऐसी बातों को भूल मन में खुशी एवं शांति को स्थान देना ही राखी का त्यौहार सिखाता है। बहन राधिका ने बताया परमात्मा राखी की स्मृति पवित्र बहनों की हाथ से बंधवाना ही जीवन में सुख शांति समृद्धि प्राप्त करना ही है। मंच का संचालन बहन बीके मीरा ने किया एवं संस्था का परिचय दिया। बहन दिव्या ने स्वागत नृत्य किया तथा खुशियों से भर दिया। बहन शिवानी ने राखी का महत्व बताया। कार्यक्रम में विकेश, श्याम सिंह, बीके शैलेंद्र, बीके नेता, बीके कुसुम, बीके सुनीता, बीके शशि, दिनेश, बीके सोनू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *