एसबी पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। याकूतगंज स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस एवं येलो हाउस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। बच्चों ने न केवल अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, बल्कि एक-दूसरे को राखी बांधकर आपसी भाईचारे और स्नेह का संदेश भी दिया। विद्यालय के चेयरमैन विवेक सिंह यादव ने छात्रों द्वारा बनाई गई सुंदर राखियों की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का बौद्धिक और शारीरिक विकास और भी बेहतर होता है। चेयरपर्सन स्नेहा यादव ने भी सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। संचालन में विद्यालय के एक्टिविटी इंचार्ज नीलेश सिंह, राहुल राजपूत, रचना राजपूत, प्रांशी कटियार ने किया। प्रतियोगिता में विजेता रहे सीनियर वर्ग के विजेता में कक्षा के रेड हाउस के हेमंत प्रथम रहे। कक्षा ८ येलो हाउस की महिमा शर्मा द्वितीय रही। कक्षा ८ ब्लू हाउस की दिव्या यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के प्रतियोगित में कक्षा ५ के ब्लू हाउस के ऋषव राजपूत प्रथम रहे। द्वितीय स्थान पर कक्षा ४ ब्लू हाउस की पावनी श्रीवास्तव, तृतीय स्थान पर कक्षा ५ ग्रीन हाउस के आयुष राजपूत रहे। इस आयोजन ने बच्चों में भारतीय परंपरा और रचनात्मकता के प्रति रुचि को और अधिक प्रबल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *