ब्रह्माकुमारी बीबीगंज केंद्र पर रक्षाबंधन कार्यक्रम सम्पन्न

 हमारी आत्मा ही सर्व गुणों एवं शक्तियों का अनूठा भण्डार: सुमनलता
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केन्द्र सर्चलाईट भवन बीबीगंज में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश की पत्नी सुमनलता व ईश्वरदास महाराज एवं अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, सुरेश चन्द्र गोयल व केंद्र संचालिका बीके मंजू बहन मंचासीन रही। संचालन भारती मिश्रा ने किया। अतिथियों का बैज व तिलक लगाकर बी0के0 नीलम, पूनम, मिथलेश, अनीता, श्यामा बहन ने स्वागत किया गया। वैष्णवी मेहरोत्रा ने शब्दो से स्वागत किया। मुख्य अतिथि सुमनलता ने कहा कि हमारी आत्मा ही सर्व गुणों एवं शक्तियों का अनूठा भण्डार है। हम सभी का उद्गम स्थल परमात्मा का घर ही है, एवं हम उनके बच्चे आत्मा इस देह में विराजमान है। यदि हम उन्हे सच्ची लगन मन से याद करेगें तो उनकी शक्ति को अपने में पाएगें। ईश्वरदास महाराज ने कहा कि हम इस पर्व में रक्षासूत्र बधवाने के वाद कागज के टुकड़े नहीं दे, बल्कि मात्र-शक्ति की रक्षा का वचन दे, तब ही यह पर्व सार्थक होगा। स्त्री की तीनों ही अवस्था, पूज्यनीय या बंदनीय है। बी0के0 मंजू बहन ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि रक्षाबन्धन बंधन नहीं पूर्ण संबंध को इंगित करता है। पवित्रता के इस पावन पर्व का इतिहास और उसको समझने वाले भाव दोनों बदल गए है। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि यह एैसा केन्द्र है, जिसमें मैने ईश्वरीय सुख का अनुभव किया। संसार का हर एक ज्ञान उस ज्ञान से तुच्छ है जो प्रथम गुरू माता पिता से मिलता है। माता पिता ही विश्व की प्राथमिक पाठशाला होते है। हम ईश्वर की संतान आपस में भाई -भाई अथवा भाई बहन है इस स्मृति को याद दिलाने वाला यह पर्व महान पर्व है। भारती मिश्रा ने कहा कि संसार की सबसे अनमोल वस्तु बोल है। इस अवसर पर रोहित गोयल, कुसुमलता, रेखा शाक्य, उमेश यादव, धर्मेन्द्र राठौर, धु्रव कुमार, नरेन्द्र गुप्ता, केके गुप्ता, अनिल कुमार, श्यामा शाक्य, संतोष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *