फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड शमशाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमलैया आशानंद में प्रधानाध्यापक ब्लाक स्काउट मास्टर राजकुमार ने सडक़ सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को शपथ दिलायी। साथ ही जागरुकता रैली निकालकर अभियान चलाया गया। हेलमेट लगाने वाले बाइक सवारों को पुष्प भेंट किये गये। कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया और पुष्प दिये गये। ब्लाक स्काउट मास्टर राजकुमार ने बताया कि सभी प्रतिज्ञा करते है कि हम सब यातायात नियमों का पालन करेंगे और सुरक्षित यात्रा हेतु दो पहिया वाहन चलाते समय दूसरों को भी हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार चलाने वाले को सीट बेल्ट व ड्राइविंग के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल व नशा आदि का प्रयोग न करें। साथ ही स्लोगन लिखे नारे लगाये गये। सुरक्षित समाज, सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर हरीश कुमार, अतुल कुमार, अभिषेक कुमार, सत्यम, सुधीर कुशवाहा, सेजल, अंशुल, आरके, अयान, आंशी, सोनाक्षी, काजल आदि लोग मौजूद रहे।
सडक़ सुरक्षा जागरुकता के तहत निकाली गई रैली, बच्चों को दिलायी शपथ
