फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वामी रामानंद बालक इंटर कालेज में बुधवार को कृषि रसायन विज्ञान व कृषि भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न हुई। लखीमपुर से आये प्रवक्ता राकेश कुमार ने छात्रों की परीक्षा ली। ४४ छात्रों ने प्रयोगात्मक परीक्षा में भाग लिया। प्रयोगशाला में उपकरणों की जानकारी संबंधित परीक्षक राकेश कुमार ने छात्रों से प्रश्न पूछे। जिसका छात्रों ने जबाव दिया। विद्यालय के कृषि प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ की देखरेख में प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न हुई। साथ ही कृषि भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में ४७ छात्रों में से ४५ छात्र उपस्थित रहे, दो छात्र अनुपस्थित रहे। सीतापुर से आये कृषि भौतिक विज्ञान के परीक्षक अखिलेन्द्र कुमार ने प्रयोगात्मक परीक्षा ली। अध्यापक मनोज कुमार शुक्ला ने परीक्षा सम्पन्न करायी। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी की देखरेख में रसायन विज्ञान व भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न हुई। प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि परीक्षक के कुशल नेतृत्व ने छात्रों ने अपनी बौद्धिक क्षमता दिखाते हुए वायवा दिया। अधिकांश छात्रों ने प्रश्नों के सही उत्तर दिये। प्रधानाचार्य ने परीक्षक व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
रामानंद बालक इं0का0 में प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न
