रेड क्रास सोसाइटी द्वारा रामानंद कटियार ने बाढ़ पीडि़तों को बांटी राहत सामग्री

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश महासचिव व किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामानंद कटियार का जिला आगमन पर समर्थकों ने कन्नौज से फर्रुखाबाद तक जोरदार स्वागत किया गया। रविवार को उन्होंने बढ़पुर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ शीतला माता मंदिर में प्रात: की आरती कर माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां पर रेड क्रॉस सोसाइटी के जिलाध्यक्ष जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के आवास पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्यों के साथ बैठक कर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जाने वाले कार्यों को और भी ज्यादा बेहतर ढंग से किए जाने की बात कही। बैठक के बाद वह बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र राजेपुर के गांव तीसराम मढ़ैया मे नाव पर बैठकर पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से बाढ़ के विषय में जानकारी लेने के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से उनको रोजाना में इस्तेमाल होने वाले साबुन, पेस्ट, तेल, मास्क, धोती, त्रिपाल, बाल्टी सहित कई अन्य सामग्री को ग्रामीणों में वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों की हर संभव मदद की जा रही है और आगे भी की जाएगी, अगर कोई भी समस्या आती है तो वह उनसे दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके बाद वह उस समस्या को मुख्यमंत्री के सामने रखेगे और उसका निस्तारण कराएंगे। उन्होंने कहा कि बाढग़्रस्त क्षेत्र में रह रहे लोगों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से हर संभव मदद किए जाने की बात कही है। इस अवसर पर धीरेंद्र वर्मा, हरनाथ सिंह शाक्य, पंकज कटियार, विकास कटियार, सचिन कटियार, अनुज कटियार, अनुभव कटियार, शशांक कटियार, अजय कटियार, शरद कटियार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *