अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों गंगा में आई बाढ़ के प्रकोप से पूरा तहसील क्षेत्र जलमग्न पूरी तरह से हो गया था। जिससे ग्रामीणों की आजीविका पर काफी गहरा असर पड़ा था। ग्रामीण अभी तक संभल नहीं पाए थे, तभी रामगंगा नदी के उफनान से तबाही मच गयी। जिससे चारों ओर हा-हाकार मच गया।
तहसील क्षेत्र के गांव अल्हादपुर भटोली में कई घर रामगंगा में समा गए। जिसमें बलवीर पुत्र सियाराम, इंद्रपाल पुत्र राजाराम, जयपाल पुत्र बचान सिंह, गिरीश पुत्र बचान सिंह के मकान थे। वंही दूसरी तरफ ब्रजराज, गजराज, कुलदीप, संजीव, शिव शंकर दिनेश आदि के मकान कटान से ध्वस्त होने की कगार पर है। ग्रामीण कड़ी मशक्कत करके अपने मकान को तोडक़र लगातार ईंटें निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। जिला प्रशासन अल्हादपुर भटौली पर नरज बनाये है और पल-पल की खबर उप जिलाधिकारी व तहसीलदार अधिकारियों को दे रहे है। उप जिलाधिकारी अमृतपुर रविंद्र सिंह व तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि सभी लोग अपने घरों को छोडक़र सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। जिससे किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो सके। एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि सरकार प्रशासन पूरी तरह आपके साथ है। उप जिलाधिकारी अमृतपुर ने प्रभारी निरीक्षक थाना अमृतपुर संत प्रकाश पटेल को निर्देशित किया कि जहां भी कटान हो रहा है, वहां के ग्रामीणों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचवाया जाये
बेघर ग्रामीणों को दी जायेगी जमीन: एसडीएम

अमृतपुर। उप जिलाधिकारी अमृतपुर रविंद्र सिंह ने कहा कि अल्हादपुर भटोली के जो भी ग्रामीणों के घर रामगंगा नदी के कटान में समा गए हैं उनको पड़ोस के गांव हुसैनपुर हड़ाई में पड़ी आबादी की जमीन पीडि़तों को आवंटित की जायेगी। जिसके उन्होंने राजस्व निरीक्षक अजय कुमार शुक्ला को निर्देश दिये। एसडीएम रविंद्र सिंह, तहसीलदार कर्मवीर सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश पटेल ने उक्त जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हुसैनपुर हड़ाई के ग्रामीणों ने अपने गांव की जमीन को दूसरे गांव के ग्रामीणों को देने पर आपत्ति जताई। इस दौरान ग्रामीण एसडीएम व तहसीलदार से नोकझोंक करने लगे। जिस पर एसडीएम व तहसीलदार ने उन्हें समझाते हुए कहा कि जो लोग बेघर हुए हैं उनका आप लोग भी सहयोग करिए। जिससे वो अपना रहने के लिए आशियाना बना सकें। एसडीएम ने बताया कि जो लोग बेघर हुए है उनकों जल्द से जल्द जमीन चिन्हित कर उन्हें सौंप दी जायेगी और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाया जायेगा।
