नगर में रामलला की निकाली गई यात्रा, श्री राम के जयकारों से गूंजायमान हुआ पूरा नगर

बाबा केदारनाथ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
जगह-जगह पुष्प वर्षा तथा जमकर की गई आतिशबाजी, पूरा कस्बा दिखा राममय
कमालगंज, समृद्धि न्यूज।
कमालगंज नगर में विशाल मूर्ति हनुमानगढ़ी पर कल रामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन किया गया था। इसके बाद आज दोपहर में हवन पूजा के बाद शाम 5.00 के लगभग भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसे देखते ही बन रहा था कि नगर में डोली लेकर भगवान राम की यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी के आराध्य भगवान श्री राम को डोली में विराजमान किया गया।

उसके बाद में हनुमान मंदिर विशाल गढ़ी से हवन पूजा तथा आरती के बाद यात्रा प्रारंभ की गई. जो कि पूरे नगर में श्रीराम पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं श्रीराम के जयकारों से नगर गुंजायमान हो गया। वहीं नगर के लोगों ने जगह-जगह भगवान की झांकी रोककर आरती उतारी और पूजा की तथा पुष्प वर्षा की। नगर पंचायत अध्यक्ष राज बेटी शंखवार भगवान श्री रामचंद्र जी की यात्रा में शामिल हुई और आरती की। इसके बाद में नगर में जमकर आतिशबाजी छुड़ाई गयी। वहीं भगवान केदारनाथ के भक्त जमकर ढोल नगाड़ा तथा डमरू झांझर झींका मंजीरा से भगवान शिव को प्रसन्न करते हुए नजर आए। इस मौके पर नगर में कई जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। विशाल मूर्ति हनुमानगढ़ के पास खिचड़ी तथा हलवे का भंडारा खूब भक्तों ने छका। इस मौके पर नगर के सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे, तो वहीं थाना अध्यक्ष ने व्यवस्था को चाक चौबंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *