नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव नेतृत्व में नवाबगंज कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में संगठनात्मक मासिक बैठक एवं पीडीए जन पंचायत का आयोजन हुआ। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कोई कितना भी जतन कर ले, लेकिन पीडीए ही परिवर्तन लायेगा। पीडीए एकता का फॉर्मूला ही समाज की विभाजनकारी शक्तियों को हराएगा और इसकी कोई काट किसी के पास नहीं है। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब जब सत्ता तानाशाह हुई है, तब तब सामाजिक समरसता की बात करने वाले लोगों ने तख्तापलट कर इतिहास रचा है, बहुमत के अंहकार में डूबी भाजपा अब पूरी तानाशाही की ओर बढ़ चुकी है, पीडीए महानायक के नेतृत्व में परिवर्तन होना सुनिश्चित है। सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि आने वाले पीडीए एकता सत्ता परिवर्तन करने जा रही है। सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के0के0 यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर बूथ पर कम से एक सैनिक को पार्टी की तरफ से तैनाती करें और इसमें हमारा पूरा संगठन दिन रात लगा हुआ है। इस दौरान मंदीप यादव, रमेश चन्द्र कठेरिया, अशोक यादव, अमित यादव, अश्विनी यादव, शिवशंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।
