फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के फतेहगढ़ मण्डल अध्यक्ष रामवीर चौहान ने सदस्यता अभियान को गति देते हुए सैकड़ा से ज्यादा सदस्य बनाये। भोलेपुर में दुकानदारों व राहगीरों को ऑन लाइन सदस्य बनाया। साथ ही भाजपा के कार्यों की जानकारी दी। बारिश के चलते लोग दिखायी नहीं दिये। उसके बावजूद भी सदस्यता अभियान को गति प्रदान करते हुए रामवीर चौहान ने अपने मण्डल में सदस्यता अभियान जारी रखा। फतेहगढ़ मण्डल की टीम ने अलग-अलग सदस्य बनाये। रामवीर चौहान ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार सदस्य बनाये जा रहे है। समय रहते उन्हे पूरा कर लेगें। गुरुवार को एक सैकड़ा से ज्यादा नये सदस्य बनाये। इस मौके पर उनकी टीम के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एक सैकड़ा से ज्यादा रामवीर चौहान ने बनाये सदस्य
