शराब बंदी के लिए गांव-गांव लगाये जायेगें जागरुकता शिविर: राना सरकार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वतंत्र इंडियन लेवल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह लोधी राणा सरकार व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुबाला सिंह लोधी, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश जोशी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित पवन कुमार ने संगठन विस्तार एवं पार्टी का झण्डा अभियान गांव-गांव लगाने व शराब बंदी जागरुकता अभियान चलाने पर जोर दिया। आवास विकास स्थित एक प्रतिष्ठान पर पत्रकार वार्ता में राना सरकार ने कहा कि महिलाओं का योगदान आबादी के आधार पर होगा। जिसमें पार्टी का मुख्य उद्देश्य शराब बंदी के लिए महिलाओं को जागरूक शिविर लगाकर किया जाएगा। शराब बंदी के अलावा जमीनी विवाद को खत्म करने के लिए जमीनों की नाप मीटर में घोषित की जाए। जिससे कि लोग अपनी-अपनी जमीन की नाप मालूम हो, तभी जमीन संबंधी विवाद समाप्त होगा। आयुष्मान कार्ड में भ्रष्टाचार हो रहा है। जिसको खत्म करके समान अधिकार के आधार गांव अस्पताल खोलने की व्यवस्था हो। जिससे हर व्यक्ति को सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। आधुनिकता के आधार पर महिलाओं का शोषण हो रहा है, विवाहित महिलाओं में तलाक की समस्याएं बढ़ रही है। पार्टी की मांग है कि जिस लडक़े साथ बेटी की शादी हो उसे सम्पत्ति में बराबर का अधिकार मिले। जिससे महिलाओं का उत्पीडऩ समाप्त होगा और बच्चे अपराधिक बनने से बचेगें, साथ ही समाज सशक्त बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *