फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सामान्य प्रेक्षक दीपक कुमार मीणा व जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की उपस्थिति में एनआईसी कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये पोलिंग बूथों पर तैनात किये जाने के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर का रैण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें 190 माइक्रो ऑब्जर्वर का रेण्डमाइजेशन कर उनको विधान सभा का आवंटन किया गया। जिनका प्रशिक्षण दिनांक 06 मई 2024 को सेंट एंथोनी स्कूल नेकपुर में होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी माइक्रो ऑब्जर्वर 06 मई 2024 को सेंट एंथोनी स्कूल नेकपुर में अवश्य पहुंचे और प्रशिक्षण प्राप्त करें। जिससे उन्हें निर्वाचन के दौरान कोई समस्या न आये। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुभाष चंद्र प्रजापति मौजूद रहे।
माइक्रो ऑब्जर्वर का हुआ रैण्डमाईजेशन, प्रशिक्षण 06 मई को
