अटल बिहारी बाजपेयी जन्म शताब्दी के तहत रंगोली व दीपोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र वाली रंगोली एवं दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। सांसद मुकेश राजपूत व जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा समेत पार्टी के नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यापक नीलम सोमवंशी ने अटल के चित्र वाली रंगोली सजाई एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर रंगोली को सजाने का कार्य किया।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे, उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में मूल्यों और सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं किया। भारतीय राजनीति के सबसे लोकप्रिय नेता थे, सदन में वह जब अपनी बात रखते थे सत्ता पक्ष ही नहीं बल्कि पूरा विपक्ष भी उनको सुनता था। उनकी इस जन्म शताब्दी पर नई पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया पूरे जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री की जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। पार्टी के निर्देश के अनुसार पूर्व संध्या पर दीपोत्सव एवं रंगोली का आयोजन हुआ। 25 दिसंबर को जनपद के सभी बूथों पर अटल का चित्र लगाकर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन होगा। फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के समापन एवं अटल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन सुना जाएगा। स्टेडियम में ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस अवसर पर सतपाल सिंह, डॉ0 भूदेव सिंह राजपूत, अभिषेक बाथम, बबीता पाठक, रमला राठौर, डीएस राठौर, विमल कटियार, संजीव गुप्ता, अतुल दीक्षित, धर्मेंद्र राजपूत, अभय कठेरिया, श्वेता दुबे, ममता सक्सेना, चित्रा अग्निहोत्री, विकास पांडे, राजकुमार वर्मा, संजू शर्मा, सरल त्रिवेदी, डॉ0 उदय प्रताप सिंह, रवि बाजपेई, अभिषेक बाजपेई, धीरेंद्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *