
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कॉलेज में सडक़ सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों को यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए रोड सेफ्टी क्लब द्वारा जागरूक किया गया। प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी के द्वारा सडक़ में होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए उपाय बताऐ गए। रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी व सदस्यों पूनम शुक्ला व राधा दीक्षित द्वारा रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सबीहा खातून ने रंगोली में प्रथम तथा पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्यांशी कुशवाहा ने प्रथम, बुशरा खातून ने द्वितीय व मोनिका राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में दर्शना शुक्ला ने सहयोग किया।
