फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गयी। प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह की देखरेख में रंगोली, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। कक्षा 10 की छात्रा छाया व सरिता ने अपने सुंदर भाषण प्रस्तुत किये। प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर के बताये हुए मार्ग पर हम सब लोगों को चलना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अपना योगदान देकर समाज व राष्ट्र को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उनका उद्देश्य था कि सभी लोग शिक्षित हो। उनका अविस्मरणीय योगदान रहा। उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए का कि रानी अहिल्याबाई होल्कर संघर्षों से जूझकर व रुडीवादी कुरीतियों का विरोध किया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकायें व बड़ी संख्या में छात्रायें मौजूद रही।
रखा बालिका इं0का0 में मनायी गई रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
