
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संत कबीर नगर से रणविजय सिंह, अरविंद सिंह भाजपा के प्रचारक के रूप में निकले और निकलने के बाद उन्होंने 54 जिलों का प्रचार पूरा किया। 18000 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। 1 जनवरी 2022 से यात्रा प्रारंभ की थी। आज जनपद के विधानसभा सदर में साइकिल से भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करते हुए पार्टी कार्यालय आवास विकास पहुंचे। पार्टी कार्यालय आवास विकास पहुंचने पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर, जिला मंत्री अभिषेक बाथम के द्वारा रणविजय सिंह और अरविंद को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ में पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, मंडल कोषाध्यक्ष मोहम्मदाबाद उत्तर दिनेश शर्मा, कार्यालय प्रमुख अंकित सक्सेना और सुधीर सिंह लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा कल जनपद कन्नौज के लिए प्रस्थान करेगी।