शिक्षकों ने निधन पर शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कन्हैया लाल रामसरन रस्तोगी इंटर कालेज के सहायक अध्यापक सथरा निवासी रामवीर सिंह सोमवंशी का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। रामवीर सिंह बहुत मिलनसार शिक्षक थे। हर कार्य को बाखूबी से करते थे। विद्यालय में सभी शिक्षक उन्हे स्नेह करते थे। अचानक हृदतगति रुक जाने से उनका निधन हो गया। उनके निधन पर शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी। रस्तोगी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने रामवीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर शोकसभा की और कार्य से विरत रहते हुए विद्यालय में कंडोलेंस रही। नम आंखों के साथ पांचाल घाट पर शिक्षकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, अटेवा के प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि रामवीर सिंह के निधन पर बहुत बड़ी क्षति हुई है। श्रद्धांजलि देने वाले राकेश प्रसाद, सुधाकर चतुर्वेदी, संजीव चौहान, विजेन्द्र मथुरिया, देवेन्द्र कुमार, डा0 यशवंत सिंह, हिमांशु शुक्ला, महाराज सिंह, राजेन्द्र कुमार के अलावा शहर के शिक्षक सतेन्द्र सिंह, महेश पाल सिंह उपकारी, प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत, आदेश प्रताप, वैभव सोमवंशी, राजीव प्रताप सिंह, आदेश शुक्ला, कृष्ण पाल सिंह, जितेन्द्र सिंह राठौर, सुरेन्द्र सिंह गौर, प्रदीप जायसवाल, मुकेश सिंह राठौर, दीपू सोमवंशी, उमेश मिश्रा, पवन बाथम, नरेन्द्र सोमवंशी, राजेश पाठक, गौरीशंकर सैनी आदि लोगों ने शोकसंवेदना व्यक्त की।
हृदतगति रुकने से रस्तोगी इंटर कालेज के शिक्षक रामवीर सिंह का निधन
