
साहू राठौर जनजागृति रथ अधिकार यात्रा जनपद पहुंची
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भगवान जगन्नाथ स्वामी, मां कर्मा देवी रथ यात्रा, साहू राठौर जनजागृति रथ अधिकार यात्रा कई जिलों से होकर फर्रुखाबाद में ठंडी सडक़ स्थित नवभारत सभा भवन में पहुंची। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व यात्रा संयोजक उमेश बाबू राठौर ने की। मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ने कहा कि पूरे प्रदेश के 75 जिलों में हमारे समाज का तेल जल रहा है, पर राठौर साहू समाज को जनसंख्या के हिसाब से उतना अधिकार नहीं मिल पा रहा है। हमें अब एक होना होगा, तभी हम अपने अधिकार पा पाएंगे। हम देश में 4 प्रतिशत है और बंटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 25 नबंबर को दिल्ली में समाज की विशाल रैली है। जिसमें राठौर साहू समाज अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। कई दर्जन लोग लोकसभा व विधानसभा में है पर मंत्री न के बराबर है। हमें अपना अधिकार मिलना चाहिए। राठौर, गुप्ता और साहू न होकर हम पहले तेली है। सभी राजनीतिक पार्टियों को हमारी ताकत पहचाननी होगी। उन्होंने कहा कि 75 साल में हमे भाजपा ने पहली बार मंत्री बनाया, इसके अलावा किसी पार्टी ने राठौर साहू समाज से आज तक कोई भी सांसद, विधायक व मंत्री नहीं बनाया। हमे अपनी ताकत को अब दिखाना होगा। राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू ने कहा कि राठौर साहू समाज अपनी ताकत का अब अहसास कराना होगा। इसके लिए समाज की विशाल रैली दिल्ली में 25 नबम्बर को होने जा रही है।अपने समाज से नरेंद्र दामोदर दास मोदी देश के प्रधानमंत्री है। उन्होंने देश में ही नहीं पूरे विश्व में अपने झण्डे गाड़ रखे हैं। 22 जनवरी को मोदी जी अयोध्या के भव्य राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं और 500 वर्षो के राम मन्दिर की समस्या का बहुत सुंदर समाधान करेंगे। हम सबको अब एक होना होगा, तभी हम अपने अधिकार को पा सकेंगे। आए हुए अतिथियों को माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर संरक्षक फतेहचंद्र राठौर, सेवाराम राठौर, राजाराम राठौर, रमेश चंद्र राठौर, महेश राठौर, राकेश राठौर, अरविन्द साहू, संतोष राठौर, सुनील राठौर, योगेंद्र राठौर, नंदकिशोर राठौर, दीपक राठौर, संजीव राठौर, राकेश राठौर, मिथुन राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
