साधु भेष में रावण ने किया सीता हरण

चुनार (मिर्जापुर)। नगर में श्री राघवेंद्र रामलीला नाट्य समिति द्वारा आयोजित इक्कीस दिवसीय रामलीला में शनिवार की रात खरदूषण का वध, रावण सुपर्णखा संवाद, रावण मारीच संवाद, सीता हरण, श्रीराम विलाप, जटायु मोक्ष आदि का भव्य मंचन किया गया। लीला में रावण साधु का रूप धारण कर आता है और माता सीता से भिक्षा मांगता है और लक्ष्मण द्वारा खिचें गए रेखा से बाहर आकर भिक्षा देने की बात कहता है जैसे ही सीता रेखा से बाहर आती है वह सीता का हरण कर लेता है। लीला मंचन को देख लीला प्रेमियों की भारी भीड़ से मैदान भरा हुआ था। इस दौरान अविनाश अग्रवाल, लक्ष्मीकांत पांडेय, रमाशंकर पांडेय, संजय साहू, माखन लाल, मदन गुप्ता, महेन्द्र साहू, चन्द्रहास गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, बृजनंदन कुशवाहा, रामआसरे दास, शंकर शर्मा, श्यामसुंदर शाह आदि प्रमुख सहयोग में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *