जीवन भर अधिवक्ताओं के हित के लिए संघर्षरत हूॅ: रवीश द्विवेदी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ निवासी अधिवक्ता रवीश द्विवेदी ने सभी सहयोगियों के कहने पर चुनाव लडऩे का मन बनाया और मैदान में सचिव पद के लिए दावेदारी की है। १५.१०.१९५३ में जन्मे रवीश द्विवेदी मूल निवासी फतेहगढ़ के हैं। उनके पिता स्व0 जगदीश प्रसाद द्विवेदी भी अधिवक्ता थे। १९८१ में एल.एल.बी. पूर्ण करने के बाद १९८२ में रजिस्ट्रेशन कराया। ४१ साल से लगातर अधिवक्ता रहकर वादकारियों को अपनी सेवायें देने वाले रवीश द्विवेदी का यह सचिव पद के लिए पहला चुनाव है। इससे पहले उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ है। वह केवल सभासद पद का चुनाव लड़कर २०१२ से २०१७ तक सभासद रहे। अधिवक्ता हित की सुरक्षा के लिए सरकार से मांग है कि अधिवक्ता एक्ट लागू किया जाये। पिछले जितने बार एसोसिएसन के चुनाव हुए उनमें अपने सहयोगियों के लिए सक्रिय भूमिका अदा करते हुए सहयोग किया। बार कौंसिल व बार एसोसिएसन के सभी आंदोलनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेरी मांग है कि अधिवक्ता हित में जिले में एक ऐसी समिति बने, जो अधिवक्ताओं की समस्याओं का हित देखते हुए निराकरण करे। बिना जांच के पुलिस अधिवक्ताओं पर मुकदर्ज न करे। जो भी मुकदमा दर्ज हैं, उन्हें वापस लिया जाये। फतेहगढ़ रामलीला कमेटी का १० वर्ष मंत्री रहा और पिछले १० वर्ष से अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहा हूॅ। अधिवक्ता हित में व समाज हित में सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक, न्यायिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करता हूॅ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *