लगातार बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लगातार भारी बारिश के कारण कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। कमालगंज विकास खंड के अंतर्गत रुनी चुरसाई निवासी हरजीत सिंह पुत्र मदनलाल का कच्चा मकान लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गिर गया है। मकान में भूसा भरा होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। पिछले दिनों से लगातार हो रही भीषण बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिसके कारण आम लोगों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं और विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाने से भारी संकट से जूझ रहे हैं। गांवों में मोबाइल चार्जिंग न हो पाने के कारण सैकड़ों मोबाइल स्वीच ऑफ हो चुके हैं। कच्चे मकान स्वामियों ने रात जाग काटी। आगे भी एक दो दिन तक यही हाल बना रहेगा। पूरे दिन बारिश होने के कारण विद्युत व्यवस्था भी ठप्प रही। लोग मोबाइल भी चार्ज नहीं कर सकें। जिस कारण जरुरी काम भी रुक गये है। ग्रामीण क्षेत्रों के कई मकान बारिश के चलते गिरे है। साथ ही मक्का व धान की फसलों का नुकसान भी हुआ है। धान की बालिया टूटकर गिरने लगी है। वहीं मक्का की फसल बारिश के कारण खराब होने की स्थिति बन गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *